वैशाली: आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, मां को देख भागा दरिंदा; आरोपी समीर अंसारी गिरफ्तार….

बिहार के वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र से आठ साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक समीर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।यह घटना बीते बुधवार शाम की बताई जा रही है। पीड़िता की मां, जो गाँव-गाँव घूमकर श्रृंगार का सामान बेचती हैं, ने महनार थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है।

दर्ज शिकायत के अनुसार, बुधवार शाम करीब छह बजे जब पीड़िता की मां पेठिया से सब्जी खरीदकर घर लौटीं, तो उन्होंने देखा कि खरजम्मा वार्ड संख्या एक निवासी जहांगीर अंसारी का पुत्र समीर अंसारी उनकी आठ वर्षीय बेटी के साथ गलत काम कर रहा था। बच्ची चीख-पुकार कर रही थी। मां को देखते ही आरोपी समीर अंसारी मौके से फरार हो गया।

इसके बाद पीड़िता की मां ने तत्काल डायल 112 पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Comment