अजीबोगरीब मामला: ‘मंगेतर बहुत ज़्यादा खाती है’, शख्स ने कोर्ट में केस कर मांगे 6 लाख रुपये…

चीन से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक शख्स ने अपनी मंगेतर पर मुकदमा कर दिया है। वांग नाम के इस व्यक्ति का आरोप है कि उसकी मंगेतर बहुत ज्यादा खाना खाती थी, इसलिए अब वह उस पर खर्च किए गए करीब 6 लाख रुपये वापस चाहता है।

वांग और उसकी मंगेतर चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत के एक ही गांव के रहने वाले हैं। एक मध्यस्थ के जरिए मिलने के बाद दोनों ने सगाई कर ली थी। सगाई के बाद वे दोनों हेबेई प्रांत चले गए जहाँ वे लड़की के परिवार का रेस्टोरेंट चलाने में मदद करने लगे। करीब 6 महीने बाद वांग ने काम छोड़ दिया क्योंकि उसका मानना था कि उसकी मंगेतर केवल आसान काम करती है।

वांग ने अदालत में दो तरह के दावों की मांग की:ब्राइड प्राइस (शादी की कीमत): उसने 20,000 युआन (लगभग 2.50 लाख रुपये) वापस मांगे जो उसके परिवार ने लड़की के परिवार को दिए थे।डेटिंग का खर्च: उसने 30,000 युआन (लगभग 3.76 लाख रुपये) की भी मांग की, जो उसने डेटिंग के दौरान लड़की के कपड़ों और खाने-पीने पर खर्च किए थे।

अदालत ने वांग की मांगों को पूरी तरह स्वीकार नहीं किया। कोर्ट ने कहा कि डेटिंग के दौरान निजी वस्तुओं और उपहारों पर किया गया खर्च ‘भावनात्मक महत्व’ का होता है, इसलिए उसे वापस नहीं दिलाया जा सकता। हालांकि, पारंपरिक ‘ब्राइड प्राइस’ के मामले में कोर्ट ने आदेश दिया कि महिला को उस रकम का आधा हिस्सा (10,000 युआन) वापस करना होगा।इस खबर के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस शख्स की जमकर आलोचना कर रहे हैं और इसे बेहद हास्यास्पद बता रहे हैं।

Leave a Comment