शातिर पति की ‘6 करोड़ी’ चाल! पत्नी को गुजारा भत्ता न देना पड़े, इसलिए छोड़ दी करोड़ों की नौकरी; फिर कोर्ट ने जो किया…

नई दिल्ली/सिंगापुर: कहते हैं कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं, और एक कनाडाई शख्स को यह बात अब अच्छी तरह समझ आ गई होगी। अपनी पत्नी और बच्चों को बीच मंझधार में छोड़कर भागने की कोशिश करने वाले इस शख्स को कोर्ट ने ऐसा सबक सिखाया है कि वह उम्र भर याद रखेगा।

यह मामला सिंगापुर का है। यहां रहने वाला एक कनाडाई मूल का शख्स एक मल्टीनेशनल कंपनी में सीनियर एग्जीक्यूटिव था। उसकी सालाना सैलरी S$860,000 (करीब 6.13 करोड़ रुपये) थी। लेकिन जब बात पत्नी को गुजारा भत्ता (Maintenance) देने की आई, तो उसने एक ऐसा दांव खेला जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

खबरों के मुताबिक, अगस्त 2023 में इस शख्स का अपनी पत्नी से विवाद हुआ और वह घर छोड़कर अपनी प्रेमिका के साथ रहने लगा। जब पत्नी ने कोर्ट में गुजारा भत्ते की अर्जी डाली, तो उसके ठीक 7 दिन बाद पति ने अपनी 6 करोड़ रुपये की आलीशान नौकरी से इस्तीफा दे दिया। उसने सोचा कि अगर नौकरी ही नहीं रहेगी, तो कोर्ट पैसे कहां से दिलवाएगा? यही नहीं, वह नौकरी छोड़कर वापस कनाडा भाग गया।

पति को लगा कि वह बच गया, लेकिन सिंगापुर की फैमिली कोर्ट ने उसकी चालाकी पकड़ ली। कोर्ट ने साफ कहा कि उसने जानबूझकर नौकरी छोड़ी है ताकि वह अपनी जिम्मेदारी से भाग सके। जज ने आदेश दिया कि:पति को 6,34,000 सिंगापुर डॉलर (लगभग 4 करोड़ रुपये) का बकाया गुजारा भत्ता देना होगा।कोर्ट ने माना कि भले ही उसने नौकरी छोड़ दी, लेकिन उसकी ‘कमाई करने की क्षमता’ कम नहीं हुई है।

पति-पत्नी और उनके चार बच्चे सिंगापुर में बेहद लग्जरी लाइफ जी रहे थे। बच्चे महंगे इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते थे। पति ने पहले 15.5 लाख रुपये महीना देने का वादा किया था, लेकिन बाद में मुकर गया। अब कोर्ट ने उसे पिछला सारा हिसाब चुकता करने और भविष्य में भी पैसे देने का सख्त आदेश दिया है।

सीख: चालाकी कितनी भी बड़ी क्यों न हो, इंसाफ के तराजू के आगे टिक नहीं पाती!

Leave a Comment