बेड पर एक-दूसरे के करीब सो रहा था कपल, तभी अचानक सिरहाने के पास कुछ ऐसा दिखा कि दोनों की चीख निकल गई…

थाईलैंड के क्राबी में छुट्टियां मना रहे एक कपल के लिए होटल का कमरा किसी डरावने सपने से कम नहीं निकला। सुबह करीब 5 बजे अचानक महिला की नींद खुली तो उसने अपने सिर और गर्दन के पास बिस्तर पर एक बड़ा काला कोबरा रेंगते देखा। डर के मारे वह चीखते हुए कमरे से बाहर भाग गई, जबकि उसका पार्टनर पहले इसे सपना समझ रहा था

कुछ ही देर बाद कमरे में तेज फुफकार की आवाजें सुनाई देने लगीं। होटल स्टाफ ने तुरंत एक स्नेक कैचर को बुलाया। काफी तलाश के बाद सांप बिस्तर और दीवार के बीच छिपा मिला। बताया जा रहा है कि कोबरा करीब 5 फीट लंबा था और बेहद आक्रामक हालत में था। स्नेक कैचर ने बड़ी मुश्किल से उसे पकड़ा।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हैं कि आखिर इतना खतरनाक कोबरा होटल के कमरे तक पहुंचा कैसे। कई लोगों ने कहा कि यह घटना देखने के बाद अब वे थाईलैंड में होटल बुक करने से पहले दस बार सोचेंगे।

Leave a Comment