पंजाब किंग्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत तो मिल गई, लेकिन मैच के बाद पूरी टीम पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हो गया। टीम ने तय समय के भीतर अपने ओवर पूरे नहीं किए, जिसके कारण कप्तान श्रेयस अय्यर पर सबसे बड़ा जुर्माना लगाया गया। यह इस सीजन में पंजाब का दूसरा स्लो ओवर रेट मामला था।

आईपीएल के नियमों के मुताबिक, दूसरी बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाए जाने पर कप्तान पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। इसी वजह से श्रेयस अय्यर को 24 लाख रुपये की भारी पेनल्टी मिली।वहीं, पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन के बाकी खिलाड़ियों और इम्पैक्ट प्लेयर पर भी जुर्माना लगाया गया।
सभी खिलाड़ियों पर उनके मैच फीस का 25 प्रतिशत या 6 लाख रुपये, जो भी कम हो, का जुर्माना लगाया गया।इससे पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मैच में भी पंजाब किंग्स स्लो ओवर रेट का दोषी पाई गई थी।
तब श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था, क्योंकि वह टीम का पहला अपराध था। अब दूसरी बार गलती होने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
अगर अगली बार भी ऐसा होता है, तो उन पर मैच बैन का खतरा भी मंडरा सकता है।चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 210 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल किया था।
श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि प्रियांश आर्या ने तेज शुरुआत दी। पंजाब ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया।