इटावा में बाबरी मस्जिद को लेकर सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा की गई विवादित पोस्ट तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। आरोपी की पहचान दानिश खान के रूप में हुई है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

पोस्ट सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस और साइबर सेल ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
पुलिस टीमों ने आरोपी के घर पर दबिश भी दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। जांच में उसकी सोशल मीडिया आईडी और अंतिम लोकेशन कांशीराम कॉलोनी में ट्रेस की गई है। आरोपी की मां से पूछताछ की जा रही है और उसके डिजिटल फुटप्रिंट को सुरक्षित किया गया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी भड़काऊ या भ्रामक पोस्ट को तुरंत रिपोर्ट करें और ऐसी सामग्री फैलाने से बचें।