तालाब किनारे पूर्व प्रेमी की ‘गंदी हरकत’, लड़की ने गुस्से में काट डाली जीभ! शादीशुदा आशिक के हो गए दो टुकड़े

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक सनसनीखेज और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने शादीशुदा पूर्व प्रेमी की जीभ तब काट डाली, जब वह उसे जबरन किस करने की कोशिश करने लगा। आत्मरक्षा में की गई महिला की इस कार्रवाई से युवक की जीभ दो हिस्सों में कट गई, जिसके बाद वह लहूलुहान होकर दर्द से चीखने लगा।

रिपोर्ट के अनुसार, कानपुर के दरियापुर गांव का रहने वाला 35 वर्षीय चंपी नामक व्यक्ति विवाहित होने के बावजूद अपनी पूर्व प्रेमिका से मिलना चाहता था। जब चंपी की शादी तय हुई थी, तभी उसकी प्रेमिका ने उससे दूरी बना ली थी, लेकिन चंपी यह बात बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था और वह अक्सर महिला से मिलने की कोशिश करता था।

सोमवार की दोपहर, जब महिला चूल्हे के लिए मिट्टी लेने तालाब पर गई थी, तो चंपी ने उसका पीछा किया और उसे अकेला देखकर पकड़ लिया। उसने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब पूर्व प्रेमिका ने इसका विरोध किया और दूर हटने की कोशिश की, तो चंपी ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए उसे किस करना शुरू कर दिया।

अपने बचाव में महिला ने गुस्से में आकर युवक की जीभ को इतनी जोर से काटा, कि उसकी जीभ का एक हिस्सा दो टुकड़ों में कटकर जमीन पर गिर गया। खून बहने और असहनीय दर्द से चंपी वहीं कराहने लगा।

उसकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और तत्काल उसके परिवार को सूचना दी गई, जिसके बाद युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। चंपी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया है।

पुलिस उपायुक्त दिनेश त्रिपाठी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment