उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक ऐसी शादी का ड्रामा सामने आया है, जिसने दूल्हे पक्ष को सदमे में डाल दिया है। जिस दुल्हन ने जयमाला पर खूब डांस किया, मंडप में सात फेरे लिए और सात जन्मों के वादे किए, वह विदाई से ठीक पहले रहस्यमय तरीके से गायब हो गई! यह मामला अब पुलिस तक पहुँच चुका है, लेकिन सवाल है कि आखिर उस कमरे में क्या हुआ और वह किसके साथ फरार हुई?

कानपुर से बारात कन्नौज पहुंची थी, जहाँ धूमधाम से शादी की सभी रस्में पूरी हुईं। दुल्हन ने न सिर्फ खुलकर नाच-गाना किया, बल्कि पूरी रात जागकर दूल्हे के साथ एक-एक रस्म निभाई। सुबह होते-होते सात फेरे और सात जन्मों के वादे भी हो गए। सब कुछ सामान्य था और दूल्हा अपने नए जीवन की शुरुआत करने के लिए उत्साहित था।लेकिन कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब विदाई का समय हुआ।
जब दुल्हन को विदाई के लिए तैयार होने के लिए उसके कमरे में भेजा गया, तो कुछ ही मिनटों बाद वहां दहशत फैल गई। दुल्हन अपने कमरे से अचानक गायब हो गई थी!दूल्हा पक्ष घंटों इंतजार करता रहा, लेकिन दुल्हन का कोई पता नहीं चला। जब दुल्हन के मायके वालों से पूछताछ की गई, तो पता चला कि यह पूरा घटनाक्रम पहले से तय था। सूत्रों के अनुसार, दुल्हन विदाई से ठीक पहले अपने प्रेमी के साथ एक कार में बैठकर फरार हो गई!
इस धोखाधड़ी से दूल्हे और उसके परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत शादी में खर्च हुए लाखों रुपये कैश और गहने वापस करने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामला पुलिस थाने पहुंचा, जहाँ दूल्हा पक्ष ने दुल्हन और उसके परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दूल्हे के मुताबिक, दुल्हन ने एक सोची-समझी साजिश के तहत उन्हें फँसाया। अब पुलिस इस पूरे काण्ड की जाँच कर रही है। क्या पुलिस उस फरार दुल्हन और उसके रहस्यमय प्रेमी को पकड़ पाएगी? क्या दूल्हे को उसके लाखों रुपये और इज्जत वापस मिलेगी? और सबसे बड़ा सवाल, दुल्हन ने अपने सात जन्मों के वादे को तोड़ने के लिए विदाई का ही वक्त क्यों चुना?