रुखसाना को अनीस से थी चिढ़… सुहागरात के ठीक बाद पलट गई कहानी! ऐसा ‘खेल’ किया कि रातों-रात दुल्हन ने काटी जेल की हवा!

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने शादी के महज सात दिन बाद ही अपने पति की हत्या अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवा दी। परसरामपुर थाना क्षेत्र के बेदीपुर गांव में हुई इस खौफनाक वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान अनीस (27) के रूप में हुई है, जिसका निकाह हाल ही में 13 नवंबर को गोंडा जिले की रहने वाली रुखसाना से हुआ था। अनीस मुंबई में क्रेन चलाता था और शादी के लिए ही घर आया था।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि पत्नी रुखसाना का शादी से पहले से ही बस्ती के रहने वाले रिंकू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रुखसाना इस जबरन शादी से खुश नहीं थी और उसने अपने पति अनीस को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसी के चलते उसने अपने प्रेमी रिंकू के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।

योजना के अनुसार, रिंकू अपने एक साथी के साथ अनीस के घर पहुंचा। उसने अनीस को रास्ता पूछने के बहाने बाहर बुलाया, और फिर कनपटी में सटाकर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अनीस को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले की गहन जांच और कॉल डिटेल्स के आधार पर इस हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी रुखसाना, उसके प्रेमी रिंकू और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध प्रेम प्रसंग इस जघन्य वारदात की मुख्य वजह थी।

Leave a Comment