खूबसूरत बहू को देख डोल गया ससुर क मन, करना चाहता था वह वाली हरकतें, और फिर एक दिन…

आगरा, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के आगरा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने बाप-बेटे और ससुर-बहू के पवित्र रिश्ते पर हमेशा के लिए कालिख पोत दी है। यहां एक ‘कलयुगी’ ससुर पर अपनी ही जवान और खूबसूरत बहू का ऐसा जुनून सवार हुआ कि उसने अपने बेटे को ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। यह सनसनीखेज वारदात होली के दिन अंजाम दी गई थी, लेकिन पुलिस को इस खूनी खेल का सच जानने में महीने लग गए।

यह दिल दहला देने वाली घटना आगरा के लदमड़ा गांव की है। यहां चरण सिंह नाम के एक पिता (ससुर) को अपने बेटे पुष्पेंद्र की पत्नी (बहू) से एकतरफा प्यार हो गया। जांच में सामने आया कि चरण सिंह अपनी बहू की खूबसूरती पर बुरी तरह लट्टू हो गया था और लगातार उस पर बुरी नज़र रखता था। इसी एकतरफा सनक की वजह से चरण सिंह और उसके बेटे पुष्पेंद्र के बीच घर में लगातार अनबन और झगड़ा रहता था। पिता की इस घिनौनी हरकत का बेटा पुरजोर विरोध करता था।

पुलिस के मुताबिक, रिश्तों में आग लगाने वाला यह अपराध होली के पर्व पर अंजाम दिया गया। चरण सिंह ने अपने रास्ते से बेटे पुष्पेंद्र को हटाने का फैसला कर लिया। मौका पाकर, शैतान बने बाप ने बेटे पुष्पेंद्र पर लोहे की रॉड से सीने पर ताबड़तोड़ हमला किया। जब पुष्पेंद्र लहूलुहान होकर ज़मीन पर गिर पड़ा, तो आरोपी पिता ने पुलिस और परिवार को गुमराह करने के लिए एक ऐसी घिनौनी चाल चली, जिसने जांच अधिकारियों को भी हैरान कर दिया।

हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए चरण सिंह ने बेटे के सीने पर बने घाव में एक कारतूस डाल दिया। उसने सबको बताया कि बेटे ने ख़ुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। शुरुआती तौर पर पुलिस भी गुमराह हुई।लेकिन मृतक पुष्पेंद्र की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए जब पुलिस ने गहराई से जांच की और फोरेंसिक रिपोर्ट का सहारा लिया, तब जाकर कलयुगी बाप का पर्दाफाश हुआ। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हो गया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या थी और यह हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि खुद उसके पिता चरण सिंह ने ही बहू के प्रति अपने पागलपन के चलते की थी।

फिलहाल, पुलिस ने रिश्तों का क़त्ल करने वाले आरोपी चरण सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और पूरा मामला खुल चुका है। जिस रिश्ते पर सबसे ज़्यादा भरोसा किया जाता है, उसी का खून कर चरण सिंह ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है और लोग अब सदमे में हैं।

Leave a Comment