सोशल मीडिया पर आजकल 55 साल की एक महिला अपने फिटनेस और खूबसूरती के राज़ को लेकर खूब सुर्खियाँ बटोर रही है। एंड्रिया सनशाइन (Andréa Sunshine) नाम की यह महिला अपनी उम्र से काफी छोटी दिखती हैं, और उनका कहना है कि उनकी जवां त्वचा का राज़ महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि दूध से नहाना है।

ब्राजील की रहने वाली एंड्रिया सनशाइन, जो लंदन और रोम में रहती हैं, को उनके अद्भुत टोन्ड शरीर के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने इस खास ब्यूटी रूटीन का खुलासा किया और बताया कि उन्हें यह नुस्खा प्राचीन मिस्र की रानी क्लियोपेट्रा से मिला। पौराणिक कथाओं के अनुसार, क्लियोपेट्रा भी अपनी त्वचा को कोमल और चमकदार बनाए रखने के लिए दूध से स्नान करती थीं।एंड्रिया का मानना है कि हर महिला आत्म-देखभाल (self-care) के एक ऐसे क्षण की हकदार है, और दूध से नहाना उनके लिए महज़ एक ब्यूटी ट्रीटमेंट नहीं, बल्कि एक ‘पुनर्जन्म का अनुष्ठान’ है।
एंड्रिया सनशाइन अपनी इस जवां त्वचा को बनाए रखने के लिए एक विशेष मिश्रण का इस्तेमाल करती हैं। वह गुनगुने पानी में लगभग एक लीटर गाय का दूध और एक बड़ा चम्मच बादाम का तेल मिलाती हैं। वह इस मिश्रण में लगभग 30 मिनट तक रहने की सलाह देती हैं। उनका दावा है कि इस विधि से उनकी त्वचा पहले से कहीं ज़्यादा मुलायम हो गई है
एंड्रिया अपनी फिटनेस और लाइफस्टाइल से लोगों को प्रेरित करती हैं। उनका मानना है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। वह कहती हैं, “40 के बाद महिलाओं को इस्तेमाल के बाद फेंक देने लायक नहीं समझा जाना चाहिए। हम 40 के बाद और भी मज़बूत, अधिक तीव्र और अपनी इच्छाओं के बारे में अधिक जागरूक हो जाती हैं।”