शादीशुदा महिला से प्यार में पड़ा युवक… फिर उसने दिया ऐसा “तौफ़ा” कि पूरा मोहल्ला दंग रह गया — आखिर अंदर क्या था?

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखंडान-गंडई जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एकतरफा प्यार में डूबे आशिक ने हॉलीवुड फ़िल्मों जैसी साजिश रच डाली। एक 20 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन, विनय वर्मा, ने अपनी प्रेमिका के पति को मारने के लिए शादी के तोहफे में दिए गए म्यूजिक सिस्टम के स्पीकर में आईईडी (IED) यानी बम छिपा दिया!

यह पूरा मामला तब सामने आया जब शादीशुदा महिला के पति अफसार खान को यह गिफ्ट पार्सल के रूप में मिला। पैकेज देखकर अफसार को कुछ गड़बड़ी महसूस हुई और उन्होंने समझदारी दिखाते हुए तुरंत पुलिस को सूचित किया।

संदिग्ध पैकेज: पुलिस ने जब ब्रांड न्यू म्यूजिक स्पीकर वाले पैकेज की जाँच की, तो बॉम्ब डिस्पोजल टीम की आँखें फटी रह गईं। स्पीकर के अंदर 2 किलो का IED (विस्फोटक उपकरण) छिपाया गया था!

ब्लास्ट का प्लान: आरोपी विनय वर्मा ने इस IED को ऐसे डिज़ाइन किया था कि जैसे ही स्पीकर को बिजली के प्लग में लगाया जाता, यह तुरंत फट जाता और एक बड़ा हादसा हो जाता।

प्यार में पागलपन: पुलिस पूछताछ में पता चला कि विनय वर्मा, अफसार खान की पत्नी से एकतरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। उसने रास्ते से हटाने के लिए यह खौफनाक साजिश रची।

पुलिस अधीक्षक (SP) लक्ष्या शर्मा ने बताया कि इस कार्रवाई से न केवल एक हत्या की योजना नाकाम हुई, बल्कि क्षेत्र में चल रहे अवैध विस्फोटक सप्लाई नेटवर्क का भी भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मुख्य आरोपी विनय वर्मा सहित इस साजिश में शामिल छह अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

Leave a Comment