बार-बार टॉयलेट जाता था कर्मचारी, 1 दिन में लेता था 4 घंटे का ब्रेक… पर जब कंपनी ने CCTV देखा, तो सबकी आँखें फटी रह गईं!

पूर्वी चीन में एक इंजीनियर को काम के दौरान बार-बार और लंबे समय तक बाथरूम ब्रेक लेना महंगा पड़ गया। कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया, जिसके बाद उसने कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, जियांग्सू प्रांत के ‘ली’ नामक एक इंजीनियर ने अप्रैल और मई 2024 के बीच सिर्फ एक महीने में 14 बार बाथरूम जाने के लिए ब्रेक लिया। इनमें से कुछ ब्रेक एक घंटे से अधिक के थे, और एक बार तो उन्होंने एक दिन में चार घंटे का सबसे लंबा ब्रेक लिया था। कंपनी ने दावा किया कि वह घंटों बाथरूम में बिताते थे।कंपनी ने ली की इन आदतों को कार्यस्थल पर अनुपस्थिति (absence from post) का उल्लंघन मानते हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया।

ली ने दावा किया कि वह बवासीर (Piles/Hemorrhoids) से पीड़ित थे, जिसके कारण उन्हें बार-बार बाथरूम जाना पड़ता था। उन्होंने अपनी मेडिकल रिपोर्ट्स और सर्जरी के रिकॉर्ड भी दिखाए। उन्होंने कंपनी द्वारा अपने रोजगार कॉन्ट्रैक्ट को अवैध रूप से समाप्त करने के लिए अदालत में मुकदमा दायर किया और मुआवजे के तौर पर 320,000 युआन (लगभग 38 लाख रुपये) की मांग की।

कंपनी ने ली की मांगों के जवाब में अदालत को सीसीटीवी फुटेज दिखाए, जिसमें उनके बार-बार और लंबे समय तक बाथरूम जाने के रिकॉर्ड दर्ज थे। अदालत ने माना कि ली द्वारा बाथरूम में बिताया गया समय उनकी सामान्य शारीरिक जरूरतों से कहीं अधिक था, जिससे कंपनी के काम में बाधा आ रही थी।

अदालत ने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता की। ली के कंपनी में योगदान और नौकरी छूटने के बाद की उनकी कठिनाई को ध्यान में रखते हुए, अदालत ने कंपनी को उन्हें 30,000 युआन (लगभग 3.5 लाख रुपये) का भत्ता देने का निर्देश दिया।

Leave a Comment