कोबरा के पकौड़े, समोसे और सूप! इस बाजार का नजारा देखकर लोग बोले- ‘ये क्या देख लिया?’

Written by

in

चिकन और मटन तो आपने खूब खाया और देखा होगा, लेकिन क्या कभी कोबरा के पकौड़े और समोसे बिकते देखे हैं? सोशल मीडिया पर इंडोनेशिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जकार्ता के एक अनोखे स्ट्रीट फूड मार्केट की झलक दिखाई गई है। यहां कोबरा के मांस से बने पकौड़े, समोसे, सूप, टिक्का और दूसरी डिशेज खुलेआम बेची जाती हैं।

वीडियो में दिखाया गया है कि दुकानों पर बड़ी संख्या में जिंदा कोबरा रखे गए हैं। सुरक्षा के लिए उनके मुंह पर टेप लगाया जाता है ताकि वे किसी को काट न सकें। जैसे ही ग्राहक ऑर्डर देता है, दुकानदार उसी समय कोबरा का मांस तैयार करके अलग-अलग व्यंजन बनाते हैं।

इस वीडियो को एक ट्रैवल व्लॉगर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो वायरल होने के बाद लाखों लोग इसे देख चुके हैं। कई यूजर्स हैरानी जता रहे हैं कि जिस सांप से लोग दूर भागते हैं, उसी को यहां बड़े चाव से खाया जाता है।

दुकानदारों के मुताबिक, जकार्ता में कोबरा मीट की अच्छी-खासी मांग है। यहां सिर्फ पकौड़े ही नहीं, बल्कि कोबरा का सूप, समोसा, सॉसेज और टिक्का भी बनाया जाता है। स्थानीय लोगों के लिए यह आम खान-पान का हिस्सा माना जाता है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे अनोखी फूड कल्चर बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे देखकर हैरान और असहज नजर आए।

फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारत में जहां कोबरा को बेहद खतरनाक सांप माना जाता है, वहीं इंडोनेशिया के इस बाजार की तस्वीरें और वीडियो लोगों के लिए हैरानी का विषय बनी हुई हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *